आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आई माँ दुर्गा

                
                                                         
                            ढाक बजे धिन-धिन,
                                                                 
                            
आईं माँ दुर्गा,
लाल पाड़ साड़ी में,
छाईं माँ दुर्गा।

शंख बजे, दीप जले,
महके है अँगना,
बोलो दुर्गा माँ,
बोलो दुर्गा माँ!
सिंह पे सवार माँ,
ममता की धारा,
जय माँ भवानी,
किया जग तूने न्यारा। 


धुनुची नाचे, धूप जले,
गूँजे जयकारा,
तेरे दर पे माँ मिला,
सुख का उजियारा।
ढाक बजे धिन-धिन,
महके हर द्वारा,
जय माँ दुर्गा,जय माँ दुर्गा,
है तू ही सहारा।

अनिल पुकारे माँ,
सुन ले अरदास,
तेरे चरणों में मैया,
अटल विश्वास।
चारो ओर धरती पे,
गूँजे जयकारा,
आओ माँ दुर्गा,
कर दो जग उजियारा।
-पंडित अनिल
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
40 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर