आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सीता का विलाप

                
                                                         
                            सीता राम की कथा अमर है, सबके ह्रदय में है राम विराज,
                                                                 
                            
राम धर्म और न्याय के पालक, सिया की कहानी सुन लो आज !

धरती के गोद से खिली वोह कली, जनक के घर पलकों पे पली,
शिव धनुष का गुरूर मैथिली , राम के संग वोह अवध चली !

विवश दशरथ ने दिया वरदान, लखन सदा रहे भ्रात के दास,
जानकी पति बिन रहे न अवध में, राम के संग वो चली वनवास !

चित्रकूट से पहुंचे पंचवटी, अद्भुत मृग अति सुन्दर वन,
सीता भ्रमित उस माया जाल से , निकट टहल रहे राक्षस जन !

एक असुर कन्या हुई राम पर मोहित, संभल न सके लखन अपना क्रोध,
बदले के ताप में जलती शूर्पणका, अपने भ्रात से करे अनुरोध !

स्वर्ण हिरण से सिया आकर्षित, राम निकल पड़े वन के पार,
विचलित लक्ष्मण चले भाई के खोज में, एक भिक्षुक पहुंचा सिया के द्वार !

दुविधा में पड़ गयी मैथिली, भिक्षुक कहे लगी भूख और प्यास,
लखन के संकोच का करे उपेक्षा, रेखा पार चली भिक्षुक के पास !

भिक्षुक था मायावी राजा, गगन में प्रकट पुष्पक विमान,
सिया को उठाके ले गया रावण, जटायु रोके उसका उड़ान !

अशोक वन में सिया थी बंधित, राक्षस निरीक्षण प्रत्येक पहर,
दशानन रावण लंका का राजा, स्वर्ग से सुन्दर लंका नगर !

हर पल करे वो राम की प्रतीक्षा, बीत गए कई दिन और रैन,
प्रेम का पथ सदा ही कठिन है, अश्रु से भरे वो कोमल नैन !

जानकी कोसे अपने भाग्य को , भारी पड़ गया स्वर्ण हिरण ,
पवन पुत्र हनुमान का आगमन, मन में जागी आशा की किरण !

रावण मृत भीषण युद्ध में, विजयी राम ने लिखा इतिहास,
सपने समेटे चली बावरी, हर्षित सीता पति के पास !

विधि का खेल है अति विपरीत, जानकी तोहरा नियति कठोर ,
राम ने माँगा अग्नि परीक्षा , चाँद के ह्रदय को तोड़े चकोर !

पराय पुरुष ने किया अपहरण ,एक स्त्री के साथ हुआ दुर्व्यवहार,
पति अब मांगे शील परीक्षा, दोनों पक्ष से हुआ नारी का हार !

पर सिया के मन में बसे राम है, राम के नाम हर पल करे जाप,
रूठ न पायी वो रामचंद्र से, कैसी दुविधा कैसा ये श्राप !

अवध के राजा बने रामचंद्र , प्रजा के हित करे सिया का त्याग,
गर्भिणी सीता को भेजे वन में, कष्ट और दुःख लिखे उसके भाग !

एक दिन लव कुश पूछे मात से, अवध के राजा राम महान,
बार बार क्यों सिया से मांगे, उनकी पावनता का प्रमाण !

राम का जीवन प्रजा को अर्पित, राम निभा रहे राजा का कर्म ,
समझा रही सिया अपने पुत्र को, स्त्री की सुरक्षा समाज का धर्म !

लव कुश ने पिता को ललकारा, राम पधारे सिया के द्वार,
अश्रु रुके नहीं सिया के सामने, पुत्र को देख भर आया प्यार !

पर परीक्षा के बोझ तले दबी मैथिली, पृथ्वी के गोद में लौट चली,
फूल से नाज़ुक जनक लाड़ली, संसार के चलन से रूठ चली !

राम का प्रेम में सिया सदा जोगन , हर पल लब पर एक था नाम,
देश में हो परदेस में बैठे, हम भी जपते जय श्री राम !

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
5 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर