आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

प्रकृति का अप्रतिम सौन्दर्य

                
                                                         
                            बर्फीली हवाएँ,उन्नत चोटियाँ
                                                                 
                            
मनमोहक विपिन,हसीन वादियाँ
विराट पर्वत,प्रवाहमयी नदियाँ
हरे भरे मैदान,चहचहाती हुई चिड़ियाँ
इन्हीं दृश्यों में ही जीवन जीने का जुनून मिलता है
प्रकृति की गोद में ही मन को सुकून मिलता है।

प्रातः कालीन सूर्य की लालिमायुक्त आभा
घासों पर बिखरे ओस के मोतियों की प्रभा
शांतिपूर्ण वातावरण में मलयज बयार
सुरभिरहित जीवन में भी ले आती बहार,
इसी चारुता में ही तो सुख का प्रसून खिलता है
प्रकृति की छाँव में ही साँसों को सुकून मिलता है।

अप्रतिम है प्रकृति का सौन्दर्य
जिससे ह्रदय का शूल मिटता है,
तिमिरपूर्ण जीवन में भी
खुशियों का दीप जलता है।

-आनंद प्रताप सिंह
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर