तेरी गलियों में ढूंढता हूं , जो खो गया दिल मेरा
मिले गर तुझे तो रखना सम्भाल कर वो दिल मेरा
बड़े जतन से था रखा जाने दिल ए नादा को क्या हुआ
मुझको ही तन्हा कर गया जाने किसका जादू
उस पर चल गया !
तेरी गलियों में ढूंढता हूं ......
किसी बेरहम के हाथों में न पड़ जाए
मासूम है बड़ा ही दिल मेरा , मेरी तरह कौन उसे
संभालेगा , अब तो है ख़ुदा से यही दुआ
तेरे नेक दिल में मिल जाए उसे पनाह
तेरी गलियों में ढूंढता हूं जो खो गया दिल मेरा !!
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X