रोग तो रोग होता है तन का हो तो आफत
मन का हो तो परेशानी
इश्क - विश्क का रोग लगे तो
बाप रे बाप फिर पूछो मत
ये गाना - वाना गाते -- वाते बस दर - दर भटकना
मैनू इश्क़ द लगाया रोग मेनू बचने दी नैया उम्मीद
घर वाले परेशान , दोस्त यार भी हैरान
करें तो कोई क्या करें
तन का रोग हो तो डॉक्टर के पास जाके
ठीक करवा दो , मन परेशान लगे तो मन पसंद
चीज दिला दो
प्रेम रोग , अब तो न दवा लगेगी न दुआ काम
आएगी , बस पागलों की तरह वो करते जाओ
जो मुहब्बत करवाएगी
पर कमबख्त दिल का किया करें वो सुनता कब किसी की है ।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X