खामोशी में भी कुछ रिश्ते आबाद रहते है
शब्दों की जरूरत गैरो की लिए पड़ती है !!
किसी के जाने से कोई तन्हा नहीं होता
जाने से पहले वजह बताना , रिश्तों के
जीवित होने की उम्मीद बनाए रखता है !!
हाले दिल को यूं हलाल कर गए
वक़्त बेवफ़ा था , बेवफा का इल्ज़ाम हमारे
सर धर गए !!
कोई फ़रियाद लबों तक आ कर रुक गई
सुना जब ख़ुदा के दर पे फरियादियों की
कतार लंबी है !!
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X