मुझे नशे का शौक नहीं न मै शराबी हूं
सुना है ग़म भूलने की बड़ी खूबसूरत दवा है ये
दुनियां छोड़ देती है जब तो गले लगाती है ये
याद आ कर कोई सताए तो उसे भूलने में
साथ निभाती है ये
मुझे नशे का शौक नहीं न मै शराबी हूं
सुना है इसके दर पे जाने वाला बदनाम
होता है
इसको लब से लगाने वाला गुमनाम होता है
घर - बार टूटता है , रिश्ता -- नाता छूटता है
अला है या कोई बला है , मुझको क्या पता है
मुझे नशे का शौक नहीं न मै शराबी हूं
मेरी बस ये है गुज़ारिश उन सब से
छोड़ दे अभी गर्त में ले जाने वाली शराब को !!
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X