मैं प्यारी खुश रंग हीना
सबकी जिंदगी में रंग भरती हूं
खुद की ज़िंदगी में रंग ही न
मै प्यारी खुश रंग हीना
सजके में हाथों में
सुहाग की निशानी बनती हूं
खुद की ज़िंदगी में ये हक ही न
मै प्यारी खुश रंग हीना
जितनी महकती हूं उतनी रचती हूं
खुद की ज़िंदगी कभी महकी ही न
मै प्यारी खुश रंग हीना
ख़ुदा की इक खुशनसीब देन हूं
खुद की ज़िंदगी में ये खुशनसीबी ही न
मै प्यारी खुश रंग हीना
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X