तुमको चाहत है कि मैं चाहूं तुम्हें
चलो कबूल है मुझे
पर तेरा - मेरा मिलना मुमकिन नहीं
क्या ये बात मंजूर है तुम्हें
दूर वैसे हम इक हो के रहेंगे
धरा और आसमा है जैसे
बोलो क्या साथ निभाओगे
हामी भरी तो मुझको
हमेशा अपने करीब
पाओगे !
तुमको चाहत है कि मैं चाहूं तुम्हें !!
तेरा - मेरा प्यार होगा श्री राधा श्याम सा
क्या तुम इस मीरा के मीत बनोगे
तन से तन के मिलन की दूरी
तुमको खलेगी न
बोलो जो ये इकरार है तुम्हें
हामी भरी तो मुझको
हमेशा अपने करीब
पाओगे !
तुमको चाहत है कि मैं चाहूं तुम्हें
चलो कबूल है मुझे !!
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X