बिन बोले हमसे दिल को मुहब्बत हो गई है
इकरार किया हमने कि दिल से हमारे
गुस्ताखी हो गई है।
रुसवा हो गई सीरत हमारी
इकरार किया हमने कि हुस्न से हमारे
गुस्ताखी हो गई है।
बस में नहीं सांसे हमारी
धड़कने भी बेकाबू हो गई है
इकरार किया हमने फितरत हमारी
आवारगी हो गई है
बिन बोले हमसे दिल को मुहब्बत हो गई है
इकरार किया हमने कि दिल से हमारे
गुस्ताखी हो गई है।
- अनामिका
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X