आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बस यही सवाल उभरता है

                
                                                         
                            बस यही सवाल उभरता है
                                                                 
                            
मेरे जेहन में बार बार
जिन्हें ज़िंदगी मन की नसीब नहीं होती
मौत भी उनके करीब नहीं होती
जो लड़ता है , ज़िंदगी में खुद से
ज़माने से , ख़ुदा की पनाह भी
उसे नसीब नहीं होती
लेता है इम्तिहान ईश्वर भी उन्हीं के
सह नहीं पाते है जो सितम तक़दीर के
ये काल चक्र भी समझ नहीं आता है
कर्मठ , अच्छी सीरत , नेक ईमानदार इंसान
ही कर्म भट्टी में पिसता हुआ नज़र आता है
बेईमान , भ्रष्टाचारी , मक्कारी करनी वाला
शानो शौकत से ज़िंदगी बिताता है
ये सब देख के बस यही सवाल उभरता है
मेरे जेहन में बार बार कर्मों का ये है , कैसा विधान !!
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर