अपने ही अपनों के दुश्मन क्यों होते है
बात परतंत्रता के वक़्त की करूं
तो याद कीजिए , अंग्रेज फूट डालो
शासन करो कि नीति अपनाए
उनकी ये नीति इसलिए काम
कर गई क्योंकि , जाने क्यों
अपने ही अपनों के दुश्मन थे तब भी
जिसका भुगतान किया था मां ने , भारत माता ने
घर -- घर की बात करूं तो भी
भाई -- भाई का दुश्मन होता है
जिसका भुगतान भी माता -- पिता ही करते है
अपने ही अपनों के दुश्मन क्यों होते है !!
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X