आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ग़ज़ल

                
                                                         
                            ग़ज़ल
                                                                 
                            

अब उससे रोज-रोज बात नहीं होती ,
मिलने को कहती है पर मुलाकात नहीं होती ,

सियासत बिना मज़हब के खास नहीं होती,
अब वसुधैव कुटुंबकम जैसी कोई बात नहीं होती,

साकी के लिए हर मयखाना परेशान लगता है
पर चकोर की चांदनी से मुलाकात नहीं होती ,

शराब के नशे में नशेमन मत गिराओ,
ये अलामत सी जिंदगी बार-बार नहीं होती,

इस हिन्दोस्तां को गुलिस्ता की तरह पाला गया है ,
इसके अपमान की कीमत अब आसान नहीं होती ,

जिंदगी हौसलों की तुरपाई सी लगती है,
मुसीबत तो जिंदगी में शिवाय मेहमान नहीं होती,

आज भीगा सा मौसम बड़ा हसीन लगा तुम्हे ,
पर चंद बूंदें गिरने से बरसात नहीं होती,

कमर तोड़ दी है इन अब्रों ने किसानों की ,
शहरियों के लिए शिमला से कम कोई बरसात नही होती

वक्त की बर्बादी का खामियाजा तो तुम भुगतोगे,
वक्त के बीत जाने पर कोई आवाज नहीं होती,

हमारी जिंदगी तो फलसफों में उलझी सी लगती है ,
इम्तिहान रोज देती है पर पास नहीं होती,

हमें तो लगता है रसूख है बुनियाद इसकी,
पर अदावत के बिना कोई वारदात नहीं होती,

आलोक रोज बस उसी के बारे में सोचता है,
पर ख्वाबों के सिवा उससे कभी बात नहीं होती,

मिलती तो रोज है वो पर मुलाक़ात नही होती,
अब उससे रोज-रोज बात नही होती…।।।।

अलामत-धरोहर
रसूख़- प्रभाव
साकी- शराब पिलाने वाला
चकोर-पक्षी
अदावत-रंजिश
फ़लसफा- ज्ञान
नशेमन- घोंसला/आशियाना
अब्र- बादल

 Alok Yadav (sitapur diet)


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर