आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

राम मेरे राम

                
                                                         
                            राम-राम भी बच गया सलाम भी बच गया,
                                                                 
                            

किसी का भी घर नहीं गिरा मकान भी बच गया ।

हिंदू भी बच गया मुसलमान भी बच गया,

मर्यादा भी बच गई हिंदुस्तान भी बच गया।

कुरान बच गई गीता का भी मान बचा,

कीर्तन और अजान का अपमान भी बचा है,

मज़हब के नाम पर लोग भी मारे जाते ,

गांधी जी का अहिंसा का आह्वान भी बच गया ,

कारसेवकों का बलिदान बचा धरा का मान बचा,

सच कहूं तो सनातन का सम्मान भी बच गया।

राम तो राम हैं बस राम मेरे राम हैं ,

अयोध्या के धाम का स्वाभिमान भी बच गया

फैसला हुआ है फ़ासला नहीं हुआ,

कुछ इस तरह संविधान का सम्मान भी बच गया,

यह सत्य है इब्राहिम का स्थान वहां नहीं था,

इस बहस से राम का मकान भी बच गया।

By alok yadav


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
 
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर