आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

माँ का संघर्ष

                
                                                         
                            दिलों के मैल माँ आंसू से अपने छांट देती है
                                                                 
                            
वो खाई भाइयों के बीच की सब पाट देती है
बड़ों की बात सुन सुनकर बड़ा मैं हो गया लेकिन
अभी भी माँ मुझे बच्चा समझकर डांट देती है
यही तो मामता है, सर्द मौसम क्या बिगाड़ेगा
मेरे कम्बल पे माँ जब शाल अपनी साट देती है
कसैली बात मीठी गोलियों सी चूसते देखा
शिकायत करने वालों को भी ऊंची खाट देती है
बुढ़ापे में दवा कम दो मगर बोलो मुहब्बत से
ये विधवापन को भी बच्चों की ख़ातिर काट देती है
वो माँ है भूख अपनी मार कर उफ़ तक नहीं करती
(मुजाहिद) है वो अपनी रोटियां भी बांट देती है
-आफ़ताब मुजाहिद
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर