आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

भार्गव राम खण्डकाव्य - 59

                
                                                         
                            देवव्रत थे बचन बद्ध,
                                                                 
                            
खुशी पितु शांतनु हित।
न करूंगा कभी विवाह,
अरु न धरूंगा सिर छत्र।।

मिला गुरु परशुराम सन्देश,
हो गये थे बेचैन अब देवव्रत।
थे भार्गव राम भी पहुंचे गये,
वायु मार्ग से पावन कुरुक्षेत्र।।

बचन बद्धता के कारण,
असंभव अंबा अपनाना।
जग कलंक के भय से ही,
गुरु युद्ध ही उचित माना।।

अब रथ बैठ गये थे देवव्रत,
चल पड़ी साथ उनकी सेना।
पहुँचे पावन भूमि कुरुक्षेत्र,
सम्मुख देखा गुरु परशु हाथ।।

रथ से उतर गये गंगा पुत्र,
चरण रज धरि गुरुवर की।
लीन्ह आशीष युद्ध भूमि में,
मन मुदित राम युद्ध भूमि में।।
-अशर्फी लाल मिश्र,
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर