आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बेटी का दर्द(ट्विंकल हत्याकांड अलीगढ़)

                
                                                         
                            बेटियाँ बेटियाँ बेटियाँ बेटियाँ।
                                                                 
                            
जुर्म कब तक सहेंगी बेटियाँ।।

घर से निकली होगी जब वो *ट्विंकल*,
खेलने का जुनू सिर पे होगा।
क्या खबर थी उसे इस धरा पर,
दरिंदों का भी यहाँ है समाँ।
बेटियाँ बेटियाँ..................।।

थोड़ी सहमी डरी थोड़ी होगी,
देखकर रूप उनका भयानक।
रक्षा कर ना सका जो तू मेरी,
किस बात का है तू खुदा।
बेटियाँ बेटियाँ..............।।

हाँथ तोड़ा और आंखें भी फोड़ी,
और ना जाने क्या जुर्म ढाये।
रूह तक काँप जाती है मेरी,
बेटी की सुनता जब दास्ताँ।
बेटियाँ बेटियाँ.................।।

छोटे कपड़ों की बात जो करते,
माँ ने रोकर जवाब दिया है।
ढाई साल की थी बच्ची मेरी,
कैसे पहनाती मैं साड़ियाँ।
बेटियाँ बेटियाँ.............।।

संविधान को साहब तुम बदलो,
और क्या देखना चाहते हो?
लाल किले पे वो दोनों झूलें,
चाहता है यह सारा जहाँ।
बेटियाँ बेटियाँ...............।।

वो क्या न्याय दिलाएंगे उसको,
जिसने बेटी का प्यार न जाना।
कल बेटी हमारी भी होगी,
बस *अखिलेश* ने है कह दिया।
बेटियाँ बेटियाँ...................।।

*स्वरचित~अखिलेश कुमार यादव*



हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर