आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बुत

                
                                                         
                            असंख्य अरमानों
                                                                 
                            
की पोटली को
क़ैद करके बैठ जाना
अपने अंत:करण में...
क्या करता?
बिखरने से बचाना भी
तो हमें इसी सभ्य समाज
ने सिखाया है...
मूल्यहीन संवेदना का
दंश झेलने से अच्छा है
पनपने दो अपने
अंत:करण में....
तैयार होने दो
एक विशालकाय पेड़
जो स्वत:तोड़ कर निकल जाये
अंत:करण की दीवारों को....
और आभास करा दे
अपनी शक्ति का...
यही सिद्धांत बचा है वर्तमान में
मानव दर्शन और दृष्टिकोण का....
मृत्यु उस मूल्यहीन को
मूल्यवान बना देती है....
सजीव के प्रति इतनी
निर्ममता और कठोरता
फिर उसी की याद में बना
निर्जीव बुत के सजदे में
झुकता सिर,
झूठी सहानुभूति के आँसू
सांकेतिक है
उसकी आत्मा के अमर होने
का जो कभी सजीव था.....
"अजीत" जो एक विशालकाय
पेड़ से क्षतिग्रस्त होकर
मिट गया....

अजीत यादव

 हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर