तुम्हें
अभिव्यक्त
करने के लिये
शब्द ढूँढता रहा
और मै
इस प्रयास में
भावशून्य हो गया
कौन कहता है
तुम शब्दों में
मिलती हो
तुम तो
भावनाओं में
बसती हो
तुम्हीं ने कहा था
जीवन में भावनाओं
को महत्व देना
शब्दों को नहीं
क्योंकि शब्द
छलिया हो सकते हैं
"अजीत " पर भावना
हमेशा निश्छल होती है
@कविता
अजीत यादव
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X