आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बदनाम

                
                                                         
                            सारे गुनाह अपने सर उठा भी लूँ तो क्या
                                                                 
                            
असल क़ातिल को ज़माने से बचा भी लूँ तो क्या

इबादतगाह की तरफ़ अब मेरे बढ़ते ही नहीं क़दम
मैक़दे में क़ाफ़िर सा जाम छलका भी लूँ तो क्या

ऐसा तो हरगिज़ नहीं कि मेरा ख़ुदा पर यक़ीन न हो
जाकर पहलू में उसके दामन छुपा भी लूँ तो क्या

तू ही तो कहता है उसके बग़ैर एक पत्ता नहीं हिलता
फिर बेग़ैरती के क़िस्से सुना भी लूँ तो क्या

अजीत बदनाम हो गया सच बोलने की ख़ातिर
झूठ बोलकर ज़रा मुस्कुरा भी लूँ तो क्या

अजीत यादव


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
 
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर