बात सिर्फ शुरुआत की नहीं है
आ इस कहानी का अंजाम कर दें।
तेरे नाम के चर्चे हैं बहुत
आ इस नाम को गुमनाम कर दें।
सुना है बहुत इज्ज़त है लोगों में तेरी
आ तेरे ज़मीर को भी बदनाम कर दें।
जिंदगी पर तो पहले से तुम्हारा हक है
आ इस मौत को भी तेरे नाम कर दें।।
-अगस्त्या बजाज
हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X