आसान नहीं होता,
रास्ते के ठोकर खाना, और फिर उसी रास्ते पर चलते जाना|
लोगों के तानों को सुनाना, और फिर उन्हीं लोगों के बीच रहना |
असफलताओं का सामना करना, और फिर से कोशिश करते रहना |
हर दिन ख़ुद से ही लड़ना और फिर ख़ुद से ही जीत जाना|
सिर्फ उस एक मुकाम (लक्ष्य) को पाने के लिए सब कुछ त्याग देना|
आसान नहीं होता,
हर रोज़ स्वयं को खोकर एक बार फिर स्वयं को पाना|
अन्त में उस शिखर (लक्ष्य) को पाना, आसान नहीं होता|
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X