आदमी कभी पैदा नहीं होता
आदमी बनता है
'आदम' की फैक्ट्री में
अगर इंशा को जने
आदम एवं हव्वा
फिर किसने जना
कौवा
भला किसी कोख का जन्मा
क्यों बनता
लादेन
वह सिर्फ आदमी होता
कोई कैसे रक्त पिपासु होता
अपने भाई का
क्यों टुकड़ों में काटकर
फेंक देता
ख़ून से लतपथ
अपनी बहन को
आखिर क्यों
कोई आदमी उठाता हथियार
वह सबकुछ
बदल देने के लिए
जो उसे मां की कोख से पैदा होते ही मिला था!!
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X