काश मेरे पास पैसा होता,
तो मैं आराम से मखमली बिस्तर पर लेटा होता,
मेरा पेट स्वादिष्ट पकवानों से भरा होता,
और मैं एसी की ठंडी हवा में होता।
यह जो पर्दा है, सुनहरे रंग में रंगा होता,
इस कुर्सी की जगह एक मखमली सोफा होता,
ऑफिस में काम करने की जगह, मैं उसका मालिक होता,
इस कमरे की जगह एक आलीशान बंगला होता।
काश मेरे पास पैसा होता,
तो इस दुनिया ने मुझे यूँ न ठुकराया होता,
अपनों ने मुझे अपनाया होता,
सारे जहाँ में मेरा सम्मान होता।
काश, मेरे पास पैसा होता।

- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X