आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

विभाजन का दंश

                            हवा मिली फिरंगी से जब, नफ़रत की इमारत को,
                                                                 
मज़हब ने झुलसाया था, सदियों की शराफ़त को।
कुर्सी की वह जंग खा गई, वीरों की शहादत को,
जिन्ना तेरी ज़िद ले डूबी, मेरे प्यारे भारत को!
अरे, जिन्ना तेरी ज़िद ले डूबी, मेरे प्यारे भारत को!

छूट गया वह आँगन सबका, छूटी पुरखों की ज़मीन,
रातों-रात हुए बेघर सब, आँखें सबकी हुईं नमकीन।
पैदल ही कारवाँ चल पड़े, सहते भारी आफ़त को,
जिन्ना तेरी ज़िद ले डूबी, मेरे प्यारे भारत को!
अरे, जिन्ना तेरी ज़िद ले डूबी, मेरे प्यारे भारत को!

जो पड़ोसी कल तक अपने थे, हाथों में ख़ंजर आ गए,
प्यार-मोहब्बत भूल के सारे, नफ़रत के बादल छा गए।
साझी संस्कृति टूट गई सब, सहकर इस आघात को,
जिन्ना तेरी ज़िद ले डूबी, मेरे प्यारे भारत को!
अरे, जिन्ना तेरी ज़िद ले डूबी, मेरे प्यारे भारत को!

चीख उठी थी रूह वतन की, काँप उठा था अंबर भी,
बहनों की अस्मत लूटी थी, रोया था हर पत्थर भी।
मासूमों की आबरू बिखरी, सहते इस आफ़त को,
जिन्ना तेरी ज़िद ले डूबी, मेरे प्यारे भारत को!
अरे, जिन्ना तेरी ज़िद ले डूबी, मेरे प्यारे भारत को!

महलों के राजा पल भर में, टेंटों के अंदर आ सोए,
लाखों लाशें बिछीं राह में, अपनों को खोकर सब रोए।
खून से लथपथ आईं ट्रेनें, दर्शातीं इस आफ़त को,
जिन्ना तेरी ज़िद ले डूबी, मेरे प्यारे भारत को!
अरे, जिन्ना तेरी ज़िद ले डूबी, मेरे प्यारे भारत को!

रेडक्लिफ़ की अंधी रेखा, ऐसा गहरा ज़ख़्म दे गई,
आज़ादी की पावन बेला, खुशियाँ सारी छीन ले गई।
सुलगे जो विवाद कश्मीर का, सहते इस आघात को,
जिन्ना तेरी ज़िद ले डूबी, मेरे प्यारे भारत को!
अरे, जिन्ना तेरी ज़िद ले डूबी, मेरे प्यारे भारत को!

- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
12 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर