आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

दिनकर : जिनकी कविता हमें सीना तान कर जीना सिखाती है

Ramdhari Singh Dinkar
                
                                                         
                            मैं सोचता हूँ कि दिनकर की कविता में ऐसा क्या है जो हमें बार-बार आकर्षित करता है। वह है उनका खरापन, उनकी साफ़गोई और दिल खोल अंदाज़। उनकी कविता में गूँज और अनुगूँज बहुत है। दिनकर की कविताओं की सादगी बहुत प्रभावित करती है और कहन का तो कहना ही क्या? उनकी कविताओं में जनजागरण की विशेष खूबी है।
                                                                 
                            

ये कवितायें अनपढ़ों, किसानों, मज़दूरों और छोटे-छोटे लोगों को भी पसंद आती है। उनका एक प्रिय कविता का नारा सभी को बहुत पसंद आता है और आकर्षित भी करता है। वह है - सिंहासन खाली करो कि जनता आती है। इसमें कोई राजनैतिक पैटर्न नहीं है। एक सादगी है कि जो सरकार जनता के विश्वासों पर खरी नहीं उतरेगी।

उसे सिंहासन खाली करना पड़ेगा। दिनकर जी से आप सहमत-असहमत हो सकते हैं लेकिन उनकी राष्ट्रीयता, उनका जनता के प्रति प्रेम और अगाध विश्वास दोनों लाजबाव हैं। मुझे उनकी एक कविता बार-बार याद आती है वह हमारे समय के द्वन्द्वों को निरन्तर आलोकित भी करती है।

दिनकर हमें बार-बार आगाह करने वाले और निरन्तर टेरने वाले रचनाकार हैं। उनकी कविता की पदचापें हमें हमेशा जागृत करती हैं। वह कविता है ‘आग की भीख’-
 
बेचैन है हवायें, सब ओर बेकली है
कोई नहीं बताता किश्ती किधर चली है।
मजधार है, भंवर है या पास किनारा?
यह नाश आ रहा है या सौभाग्य का सितारा?

 

मेरी दृष्टि में काव्यालोचन का क्षेत्र वीर पूजा का क्षेत्र नहीं होता। किसी भी रचनाकार का परीक्षण उसकी कृतियों, उसके समय की तमाम चुनौतियों, उसकी मान्यताओं और प्रतिक्रियाओं तथा विभिन्न विभीषिकाओं और विसंगतियों के आधार पर होता है।

हिन्दी साहित्यालोचन की एक विकट समस्या यह भी रही है कि उसमें या तो स्नेह, पूजा, श्रद्धा का घनत्व रहा है या घृणा और तिरस्कार का। श्रद्धा, पूजा अथवा घृणा के अतिरेक में न जाने कैसे-कैसे जुमलें प्रचलित हो जाते हैं और उन जुमलों को झांझ मंजीरे की तान के साथ गाया बजाया भी जाता है। यह कीर्तनियां परम्परा कमोवेश अभी भी जारी है।

आश्चर्य है कि असली मुद्दे लगभग गायब हो जाते हैं या उन्हें अनदेखा कर दिया जाता है। आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने कहा और रीतिकाल के अलग तरह के आचार्य कवि केशव ‘कठिन काव्य के प्रेत’ हो गये या ‘हृदयहीन’ हो गये। तुलसीदास कुछ की नज़र में ‘लोकवादी’ हो गये तो किसी ने उन्हें ‘लोकनायक’ की संज्ञा दी और किसी ने उन्हें ‘समाज का पथभ्रष्टक’ तक कह डाला।

इस दौर की आलोचना के मुद्दे या सूत्र या तो डॉ. रामविलास शर्मा के निरीक्षण परीक्षण से चलते रहे हैं या डॉ. नामवर सिंह की मान्यताओं के परिप्रेक्ष्य में अथवा कुछ बीच की धारा के आलोचकों की कथन भांगिमाओं में। कुछ भाषा भंगिमाओं के लहजे में।
आगे पढ़ें

5 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर