आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

Lyricist Indeevar Death Anniversary: बड़े अरमान से रखा है बलम तेरी कसम

साहित्य
                
                                                         
                            'बड़े अरमान से रखा है बलम तेरी कसम, 
                                                                 
                            
प्यार की दुनिया में ये पहला क़दम'


भले ही इस खूबसूरत गीत को वजूद में आए 65 साल गुज़र गए हों, लेकिन इसकी तासीर आज भी मोहब्बत बिखेरे हुए है। यह महज़ एक गीत का जन्म ही नहीं था, बल्कि बॉलीवुड में एक ऐसे दौर का आग़ाज़ था, जिसने गीतों में लोक संगीत और मिट्टी की खुशबू भर दी। संगीत की दुनिया में एक ऐसे दिवाकर का उदय हो चुका था, जिसकी रौशनी सतरंगी थी और यह दिवाकर थे मशहूर गीतकार इंदीवर...इंदीवर ने ज़मीन से जुड़े लोगों की आम भाषा के शब्दों को जब गीतों में पिरोकर उन्हें वापस किया, तो श्रोताओं को उसमें एक अपनापन लगा। उस वक्त उर्दू शायरी से भरपूर गीतों का बॉलीवुड में बोल बाला था, बावजूद इसके उन्होंने हल्के-फुल्के शब्दों से वज़नदार नग़मों को लोकप्रिय बनाया। भले ही उनके गीतों में उर्दू के शायराना शब्दों की कमी हो, लेकिन मोहब्बत की नज़ाकत और दर्द का अहसास कहीं से भी कम नहीं होता। उनके गीतों से श्रोता आसानी से राब्ता कायम कर लेता है। क्या गांव, क्या गली, क्या डगर, क्या शहर, जहां भी इंदीवर साहब के गाने गूंजे, फ़िज़ा की रंगत ही बदल गई।  आगे पढ़ें

3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर