आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

 ऑस्ट्रेलिया से काव्य कैफ़े के लाइव प्रसारण में विवेक आसरी ने पढ़ी ये कविताएं

ऑस्ट्रेलिया से काव्य कैफ़े के लाइव प्रसारण में विवेक आसरी ने पढ़ी ये कविताएं
                
                                                         
                            कोरोना वायरस से संक्रमण के चलते देश लाॅकडाऊन है ऐसे में सभी लोग अपने घर  पर हैं। इन परिस्थितियों में अमर काव्य कैफ़े लगातार फ़ेसबुक और यूट्यूब लाइव के ज़रिये आपको साहित्य और कला जगत की हस्तियों से रूबरू करवा रहा है। इसी क्रम में पिछले दिनों ऑस्ट्रलिया से आपने विवेक आसरी को सुना। 
                                                                 
                            

विवेक आसरी कर्म से पत्रकार, मन से घुमक्कड़ी और वचन से लेखक और कवि हैं। वह 15 वर्ष से पत्रकारिता कर रहे हैं। भारत, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के मीडिया संस्थानों में ऑनलाइन, रेडियो और टीवी पत्रकारिता कर चुके हैं, फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के एसबीएस रेडियो की हिंदी सेवा के लिए बतौर प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। जर्मनी की अंतरराष्ट्रीय सेवा डॉयचेवेले के साथ भी काम किया है, नाट्यकर्म में कई वर्षों से सक्रिय हैं। उनके पहले नाटक 'होली काउ का गोबर उर्फ कोर्ट मार्शल नहीं' को 2009 का मोहन राकेश सम्मान मिला था। इस बीच कई नाटकों का निर्देशन भी किया। प्रस्तुत है उनकी 2 कविताएं- 

उदासियां भीड़ में चलती हैं
धीमे धीमे
एक दूसरे से सोशल डिस्टेंस बनाए हुए
कंधों पर अपने-अपने होने की वजहें उठाए हुए
छोटी सी उदासी पकड़ लेती हौसले का हाथ
जिसके कंधे पर लदा है समूचा वर्तमान
और पीठ पर टंगा है
सोया हुआ एक छोटा सा खुशी का टुकड़ा
पीछे पीछे घिसट रही है उम्मीद
जिसे मुड़ मुड़ कर देखता है हौसला आगे पढ़ें

6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर