एहसासों को लफ़्ज़ों मे ंपिरोकर उन्हें 2 लाइन की बहर में कह देने का हुनर ही शायरी कहलाता है। उर्दू और हिंदी भाषा में ख़ूब शेर कहे गए हैं। पेश हैं कुछ बेहतरीन चुनिंदा शेर
अजब चराग़ हूँ दिन रात जलता रहता हूँ
मैं थक गया हूँ हवा से कहो बुझाए मुझे
- बशीर बद्र
दिल में किसी के राह किए जा रहा हूँ मैं
कितना हसीं गुनाह किए जा रहा हूँ मैं
- जिगर मुरादाबादी
आगे पढ़ें
कमेंट
कमेंट X