शकील बदायुनी उर्दू अदब के बड़े नामों में से एक हैं, उसके साथ ही उनका नाम फ़िल्म गीतकारों की अग्रणी श्रेणी में भी शामिल होता है। पेश हैं शकील बदायुनी के लिखे हुए चुनिंदा शेर
अब तो ख़ुशी का ग़म है न ग़म की ख़ुशी मुझे
बे-हिस बना चुकी है बहुत ज़िंदगी मुझे
ऐ मोहब्बत तिरे अंजाम पे रोना आया
जाने क्यूँ आज तिरे नाम पे रोना आया
अपनों ने नज़र फेरी तो दिल तू ने दिया साथ
दुनिया में कोई दोस्त मिरे काम तो आया
इक शहंशाह ने बनवा के हसीं ताज-महल
सारी दुनिया को मोहब्बत की निशानी दी है
आगे पढ़ें
अपनों ने नज़र फेरी
कमेंट
कमेंट X