संसद में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान अपने भाषण के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी के पास जाकर उनको तपाक से गले लगाया। मोदी को राहुल का आलिंगन देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग इसे राहुल गांधी का बड़प्पन बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे राहुल गांधी की नादानी कह रहे हैं। इसी आलिंगन को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शेल सिल्वरस्टीन की एक कविता सोमवार को अपने ट्वीटर एकाउंट से शेयर की है। हम उस कविता को यहां हू-ब-हू रख रहे हैं।
एक यादगार कविता दिन भर के लिए...
मैं रस्सा खींची खेल नहीं खेलूंगा
इसकी बजाय मैं गले लगाने का खेल खेलूंगा
जहां हर कोई हर किसी को खींचने की बजाय हर किसी को गले लगाए
जहां हर कोई हंसता और खिलखिलाता रहे और एक दूसरे के लिए कारपेट बिछाए
जहां हर कोई एक दूसरे को प्रेम करे,
हर कोई हंसता रहे और एक दूसरे को गले लगाता रहे
और हर कोई जीते...
-शेल सिल्वरस्टीन
A marvellous poem for the day:
I will not play tug o' war. I'd rather play hug o' war.
Where everyone hugs instead of tugs,
Where everyone giggles and rolls on the rug,
Where everyone kisses, and everyone grins,
and everyone cuddles,
and everyone wins.
~Shel Silverstein
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) July 22, 2018
कमेंट
कमेंट X