पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित लोक-गायिका मालिनी अवस्थी अवधी, बुंदेली और भोजपुरी में गाती हैं साथ ही वह ठुमरी और कजरी भी अपनी मधुर आवाज़ में गाती हैं। प्रस्तुत है उनकी आवाज़ की झलक इन गीतों के साथ, सुनिए भारत के लोकगीतों की सुंदरता
रेलिया बैरन पिया को लिए जाए रे
रेलिया बैरन पिया को लिए जाए रे
जौन टिकसवा से बलम मोरे जैहें, रे सजना मोरे जैहें
पानी बरसे टिकस गल जाए रे, रेलिया बैरन
जौने सहरिया को बलमा मोरे जैहें, रे सजना मोरे जैहें
आगी लागै सहर जल जाए रे, रेलिया बैरन
जौन सहबवा के सैंया मोरे नौकर, रे बलमा मोरे नौकर
गोली दागै घायल कर जाए रे, रेलिया बैरन
जौन सवतिया पे बलमा मोरे रीझे, रे सजना मोरे रीझें
खाए धतूरा सवत बौराए रे, रेलिया बैरन
आगे पढ़ें
मालिनी अवस्थी
कमेंट
कमेंट X