आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मतदान का आख़िरी चरण - कविताओं के ज़रिए पाठकों ने किया जागरुक

मतदान
                
                                                         
                            

देश में आम चुनावों का दौर चल रहा है और अगले 5 साल तक के लिए देश का मुस्तक़बिल तय होगा। कल आख़िरी चरण का मतदान होगा और एक-एक वोट बहुत क़ीमती है। क्यूंकि इसी से आपकी सरकार तय होगी और भविष्य भी। इसी बात को 'काव्य' के पाठकों ने कविता के माध्यम से यूं कहा है।  

करो मतदान, बनो महान,
राष्ट्र की सेवा में, राष्ट्र हित में क़दम बढ़ाओ,
लोकतंत्र की ताक़त की करो पहचान,
करो मतदान, बनो महान।
सेना तो रोज़ करती है सेवा देश की,
आप भी राष्ट्रसेवक बन जाओ,
धूप गर्मी का भय छोड़कर
अपना अपना मतदान कर आओ।
पाँच वर्षों में आता है ये पावन पर्व,
करो अपने संविधान पे गर्व,
जो ये शक्ति हमको देती है,
एक एक वोट को सहेजकरॉ
देश को सशक्त नेतृत्व देती है।
निकलों घरों से करो मतदान,
ना करो लोकतंत्र का अपमान,
सौ फ़ीसदी वोट करो,
अपने हक़ के लिए लड़ो, उठो,
चलो और मतदान करो।

- सुरेन्द्र कुमार गुप्ता

आगे पढ़ें

राष्ट्रहित में मतदान करें

7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर