आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जयंती विशेष: कबीर का उद्देश्य था जन्म-मरण से मुक्त होना...

कबीर
                
                                                         
                            कबीर सामाजिक और आर्थिक विषमता के काल में पैदा हुए थे। उनका जन्म 1338 में काशी के पास लहरतारा नामक तलाब के पास हुआ। निधन मगहर में 1518 में हुआ था। उस समय का धार्मिक जीवन पूर्णतः ब्राह्चारों एवं बामाचारों की गिरफ्त में था। व्यक्ति मोह या निर्वाण की चिंता में लगे रहने के कारण अपना सामजिक संदर्भ खो चुका था। कबीर का लक्ष्य ही था जन्म और मरण से मुक्त होना। इनके काल में राजनीति और अर्थ की प्रधानता उस समय तक स्थापित नहीं हुई थी। यदि कहीं राजनीति थी भी तो धार्मिक राजनीति थी। उस समय के समाज में जितनी विषमताओं के ऊँच-नीच के दर्शन होते हैं, वे उस समय के धर्म द्वारा ही प्रेरित है।
                                                                
                
                
                 
                                    
                     
                                             
                                                

‘धर्म’ शब्द का पहले चाहे...

‘धर्म’ शब्द का पहले चाहे जो भी अर्थ रहा हो कबीर के जमाने में उसका स्वरुप साम्प्रदायिक हो गया था। इनके समय की पूरी सामाजिक व्यवस्था अन्तविरोधों और रूढि़यों से जर्जरित होकर दिशाहीन हो गयी थी। कबीर इन्हीं परिस्थितियों के बीच उत्पन्न हुए थे। इसलिए उन्होंने अंधविश्वासों, रुढि़यों एवं साामजिक विषमताओं के विरोध में तूफानी अभियान चलाया था। इसी विधा पर कुछ विद्वान उन्हें समाज सुधारक, कुछ सर्वधर्म समन्वयकारी, कुछ हिन्दू-मुसलमान एकता के प्रचारक सिद्ध करने की चेष्टा करते हैं। परंतु कबीर को हिन्दू-मुस्लिम एकता या सर्वधर्म समन्वय की वकालत करने वाले धार्मिक नेता के रुप में दिखाना उनके प्रति अन्याय करना होगा।
आगे पढ़ें

‘धर्म’ शब्द का पहले चाहे...

8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर