आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

‘कविता लिखना आसान है लेकिन गीत लिखना बहुत मुश्किल’ - नीरज

गोपाल दास नीरज
                
                                                         
                            गोपाल दास नीरज का फिल्मी सफ़र बेशक छोटा सा रहा हो, लेकिन वे आज भी चर्चित और सक्रिय कवियों में हैं। उन्होंने खूब लिखा और अब भी लगातार लिख रहे हैं। बेशक अब सेहत जवाब देती है, अक्सर बीमार रहते हैं, लेकिन उनके भीतर का कवि हमेशा की तरह आज भी जवान है। वे कहते हैं, ‘अगर सक्रिय न रहूं, लिखना पढ़ना बंद कर दूं, मंच पर न जाऊं तो एक दिन भी जी नहीं पाउंगा। इसी से मुझे ऊर्जा मिलती है।‘
                                                                 
                            

आज की नई पीढ़ी भले ही नीरज जी को न जाने, लेकिन उनके गीतों को आज भी गुनगुनाती जरूर है। चाहे वो मेरा नाम जोकर के गीत हों, गैम्बलर, प्रेम पुजारी या शर्मीली के गाने हों या फिर उनका सबसे पहला और लोकप्रिय गाना ‘कारवां गुजर गया, गुबार देखते रहे’…

करीब एक साल पहले अलीगढ़ के उनके घर गया था। तब प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार थी और नीरज जी को सरकारी गाड़ी के साथ उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के मानद अध्यक्ष के तौर पर सरकार ने सम्मान दिया था, कैबिनेट मंत्री का दर्जा था। जाड़े की गुनगुनी धूप सेंकते हुए अपने घर के बरामदे में नीरज जी बातें करते हैं तो अतीत में चले जाते हैं और फिर एकदम से लौट कर मौजूदा दौर के लेखन से लेकर सियासत, समाज और रिश्तों की बात करने लगते हैं। आगे पढ़ें

कविता तो वो है जो आपके हृदय को छुए

8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर