आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

गीतों के सरताज नीरज की तबियत में हुआ सुधार, ये हैं उनकी 5 श्रेष्ठ रचनाएं...

neeraj
                
                                                         
                            कवि गोपाल दास नीरज को चेस्ट इंफेक्शन होने के कारण लखनऊ के लोहिया मेडिकल इंस्टीट्यूट में भर्ती किया गया है। वो इस समय ऑक्सीजन पर हैं। रविवार सुबह उन्हें संजय गांधी पीजीआई ले जाया गया था। जहां से उन्हें जांच के बाद घर भेज दिया गया था। सोमवार सुबह जब उन्हें फिर दिक्कत हुई तो इंस्टीट्यूट में भर्ती किया गया। डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के निदेशक प्रो. दीपक मालवीय ने बताया कि उन्हें चेस्‍ट इंफेक्‍शन है और उन्हें एंटीबायटिक दी जा रही है। उनके सभी जरूरी अंग ठीक काम कर रहे हैं, वहीं फेफड़ों की जकड़न कम करने के ‌लिए नेबुलाइज किया गया है। 
                                                                 
                            
 
नीरज की तबियत में मंगलवार को अच्छा सुधार हुआ। परिजनों का कहना है कि आइसक्रीम खा लेने के कारण उनकी तबियत नासाज हुई थी। नीरज ने कहा कि जब तक मेरी यश भारती की पेंशन जारी नहीं कर दी जाएगी, मैं मरने वाला नहीं हूं।

उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा मंच पर ही कविता पाठ करते हुए प्राण त्यागने की है। अस्पतालों के कमरे में मेरे प्राण नहीं जाने वाले हैं। मंगलवार को ही एसएसपी राजेश कुमार पांडेय भी गोपाल दास नीरज को देखने अस्पताल पहुंचे और उनकी कुशल क्षेम ली। नीरज का उपचार कर रहे डॉ. संजय भार्गव ने बताया अब उनकी तबियत में सुधार है, जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। गोपाल दास नीरज की उम्र 92 वर्ष है। उनका जन्म 4 जनवरी 1925 को हुआ था।
आगे पढ़ें

और हम खड़े-खड़े बहार देखते रहे, कारवाँ गुज़र गया गुबार देखते रहे...

8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर