आईना
दूसरों पर अगर तब्सिरा कीजिए
सामने आईना रख लिया कीजिए
- ख़ुमार बाराबंकवी
आसमान
यूं जो तकता है आसमान को तू
कोई रहता है आसमान में क्या
- जौन एलिया
कश्ती
अच्छा यक़ीं नहीं है तो कश्ती डुबा के देख
इक तू ही नाख़ुदा नहीं ज़ालिम ख़ुदा भी है
- क़तील शिफ़ाई
कांटा
कांटों से दिल लगाओ जो ता-उम्र साथ दें
फूलों का क्या जो सांस की गर्मी न सह सके
- अख़्तर शीरानी
आगे पढ़ें
कमेंट
कमेंट X