आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जब एक महाकवि ने 'इंक़लाब' को अमिताभ बच्चन नाम से पुकारा...

हिंदी के कविवर
                
                                                         
                            
हिंदी फ़िल्मों के यशस्वी और कालजयी अभिनेता अमिताभ बच्चन को उनका यह नाम किसने दिया, यह जानने की उत्सुकता सभी को होगी। हिंदी साहित्य के विलियम वर्ड्सवर्थ कहे जाने वाले छायावाद के बड़े कवि सुमित्रानंदन पंत ने महानायक अमिताभ बच्चन को अमिताभ कहकर पुकारा था। प्रकृति के एक कुशल चितेरे कवि के मुख से निकला यह नाम आज दुनियाभर में प्रसिद्ध है। पिता हरिवंश राय बच्चन भी छायावाद के एक बड़े स्तंभ थे।

नतीजतन उनके घर में कवियों का आना जाना लगा रहता था। सुमित्रानंदन पंत से हरिवंश राय बच्चन की गाढ़ी दोस्ती थी। वह समय-समय पर बच्चन के घर आया करते थे। अमिताभ के घर में कवियों की महफ़िल लगी रहती थी। काव्य पाठ का अक्सर आयोजन होता था। हरिवंश राय बच्चन के घर श्री अरविंदो भी आते रहते थे। प्रखर विद्वानों की उपस्थिति तथा साहित्यिक और काव्यमय माहौल के बीच अमिताभ इलाहाबाद में बड़े हो रहे थे।

विजयादशमी के दिन 11 अक्टूबर, 1942 को अमिताभ का जन्म हुआ था। बचपन में उनकी मां तेजी बच्चन उन्हें मुन्ना कहकर बुलाया करतीं थीं। पिता हरिवंश राय बच्चन ने अपने बड़े बच्चे का नाम इंक़लाब रख दिया था। इसी बीच एक दिन उनके घर सुमित्रानंदन पंत का आना हुआ। बालक अमिताभ उनके सामने आए तो उन्होंने पिता हरिवंश राय से नाम पूछा तो उन्होंने नाम बताया इंक़लाब, पंत इससे संतुष्ट नहीं हुए और तपाक से कहा कि इस बालक को अमिताभ नाम से पुकारो।

पंत को भी यह शायद उस वक्त पता नहीं होगा कि वे बालक के लिए जो नाम रख रहे हैं वह एक दिन देश दुनिया में एक जाना माना नाम हो जाएगा। अमिताभ नाम का वास्तविक मतलब होता है हमेशा चमकते रहने वाला। जिसकी कभी आभा ख़त्म नहीं होती है। 
आगे पढ़ें

6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर