अमिताभ बच्चन का अभिनय लगभग सभी सिने प्रेमियों को पसंद है। अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को 76 वां जन्मदिन मना रहे हैं। महानायक अमिताभ बच्चन का जन्म 1942 को हुआ था। अमिताभ की एंग्रीयंग मैन की इमेज ने सिने प्रेमियों के दिलों-दिमाग पर काफी गहरा असर छोड़ी है। उनकी फिल्मों में उनके द्वारा कहे गए कुछ प्रमुख डायलॉग-संवाद इस प्रकार हैं।
'आज इतनी भी मयस्सर नहीं मयखाने में, जितनी हम छोड़ दिया करते थे पैमाने में'- फिल्म शराबी
आपने जेल की दीवारों और जंजीरों का लोहा देखा है, जेलर साहब...कालिया की हिम्मत का फौलाद नहीं देखा है - फिल्म-कालिया- इंदर राज आनंद
हम आपकी तारीफ क्या करें, 'आप तो सर से पांव तक तारीफ ही तारीफ हैं'-फिल्म शराबी
सही बात को सही वक्त पर कहा जाए तो मजा ही कुछ और है। और मैं सही वक्त का इंतजार करता हूं- फिल्म त्रिशूल- जावेद अख्तर
सात सौ छियासी का बिल्ला...
'मेरी जिंदगी का तंबू 3 बंबुओं पर खड़ा है मुंशी जी' शायरी, शराब और आप-फिल्म शराबी
बचपन से है सर पर अल्लाह का हाथ, और अल्लाह रखा है मेरे साथ, बाजू पर है सात सौ छियासी का बिल्ला, बीस नंबर की बीड़ी पीता हूं, काम करता हूं कुली का और नाम है इकबाल- फिल्म कुली-कादरखान
समुंदर में रहने वाले नदियों और तालाबों में डुबकी नहीं लगाते- फिल्म-शराबी
हम वो हैं जो कभी किसी के पीछे नहीं खड़े होते, जहां से खड़े होते हैं वहीं से लाइन शुरू होती है-फिल्म-कालिया
घड़ी-घड़ी ड्रामा करता है, साला-फिल्म शोले-सलीम-जावेद
'तोहफा देने वाले की नीयत देखी जाती है उसकी क़ीमत नहीं'-फिल्म शराबी
'वादे अक्सर टूट जाते हैं पर कोशिशें कामयाब होती हैं'-फिल्म शराबी
आगे पढ़ें
इंतजार करता हूं...
7 वर्ष पहले
कमेंट
कमेंट X