आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ख़ूब हँस लो मेरी आवारा-मिज़ाजी पर तुम... अख़तर पयामी की 5 बेहतरीन नज़्में

Akhtar Payami 5 best nazm
                
                                                         
                            
शनासाई

रात के हाथ पे जलती हुई इक शम-ए-वफ़ा
अपना हक़ मांगती है
दूर ख़्वाबों के जज़ीरे (टापू) में 
किसी रौज़न (रौशमदान) से 
सुबह की एक किरण झांकती है
वो किरण दरपए-आज़ार (दुख देने को आमादा) हुई जाती है
वो किरण फिर मेरी ग़मख़्वार (हमदर्द) हुई जाती है 

आओ किरणों को अंधेरों का कफ़न पहनाएं 
इक चमकता हुआ सूरज सर-ए-मक़तल (वधस्थल के पास) लाएं
तुम मेरे पास रहो
और यही बात कहो

आज भी हर्फ़-ए-वफ़ा बायस-ए-रुसवाई (रुसवाई का कारण) है
अपने क़ातिल से मेरी ख़ूब शनासाई (जान पहचान) है

आवारा...

ख़ूब हँस लो मेरी आवारा-मिज़ाजी पर तुम
मैं ने बरसों यूँ ही खाए हैं मोहब्बत के फ़रेब
अब न एहसास-ए-तक़द्दुस न रिवायत की फ़िक्र
अब उजालों में खाऊँगी मैं ज़ुल्मत के फ़रेब

ख़ूब हँस लो की मेरे हाल पे सब हँसते हैं
मेरी आँखों से किसी ने भी न आँसू पोंछे
मुझ को हमदर्द निगाहों की ज़रूरत भी नहीं
और शोलों को बढ़ाते हैं हवा के झोंके

ख़ूब हँस लो की तकल्लुफ़ से बहुत दूर हूँ मैं
मैं ने मस्नूई तबस्सुम का भी देखा अंजाम
मुझ से क्यूँ दूर रहो आओ मैं आवारा हूँ

अपने हाथों से पिलाओ तो मय-ए-तल्ख़ का जाम
ख़ूब हँस लो की यही वक़्त गुज़र जाएगा
कल न वारफ़्तगी-ए-शौक़ से देखेगा कोई
इतनी मासूम लताफ़त से ने खेलेगा कोई

ख़ूब हँस लो की यही लम्हे ग़नीमत हैं अभी 
मेरी ही तरह तुम भी तो हो आवारा-मिज़ाज
कितनी बाँहों ने तुम्हें शौक़ से जकड़ा होगा 
कितने जलते हुए होंटो ने लिया होगा ख़िराज

ख़ूब हँस लो तुम्हें बीते हुए लम्हों की क़सम
मेरी बहकी हुई बातों का बुरा मत मानो
मेरे एहसास को तहज़ीब कुचल देती है
तुम भी तहज़ीब के मलबूस उतारो फेंको

ख़ूब हँस लो की मेरे लम्हे गुरेज़ाँ हैं अब
मेरी रग रग में अभी मस्ती-ए-सहबा भर दो
मैं भी तहज़ीब से बेज़ार हूँ तुम भी बेज़ार
और इस जिस्म-ए-बरहना को बरहना कर लो 
आगे पढ़ें

आवारा...

8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर