आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

Radhavallabh Tripathi Poetry: क्या करे यह आकाश?

कविता
                
                                                         
                            क्या करे यह आकाश? 
                                                                 
                            
हवा की तरह वह बह नहीं सकता 
आग की तरह जला नहीं सकता 
पानी की तरह धाराओं में नहीं बँट पाता 
धरती की तरह नहीं उठा सकता बोझ 

हवा में स्पर्श है 
आग में रूप है 
पानी में है रस 
धरती में रमी है गंध 
पर आकाश में है ही क्या? 
उसका तो होना, न कुछ होने में ही 
वह भी ललचता है स्पर्श के लिए 
वह भी चाहता है रूप 
उसे भी गर्मी चाहिए 
वह भी माँगता है रस 
गंध का लोभ उसमें 
वह घट-घट में घुसता है 
मठ-मठ में करता है प्रवेश 
पर नहीं मिलती उसे अलग पहचान 
कहते हैं पंडितजन 
घटाकाश हो या मठाकाश 
आकाश तो है केवल आकाश 
गगनचुंबी इमारतों के जंगल में 
वह भटकता है बदहवास 
उसे सब ओर से पीस रही हैं इमारतों की घनी पाँतें 
डराता है उसे धुआँ 
पाइपों से फूटता 
आकाश ढूँढ़ता फिरता है अपना ख़ुद का आकाश 
आकाश के लिए 
कहीं नहीं है अवकाश 
क्या करे बिचारा आकाश? 

2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर