आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

Hindi Kavita: केदारनाथ सिंह की कविता- तुमने जहाँ लिखा है 'प्यार' वहाँ लिख दो 'सड़क'

कविता
                
                                                         
                            हर बार लौटकर 
                                                                 
                            
जब अंदर प्रवेश करता हूँ 
मेरा घर चौंककर कहता है ‘बधाई’ 

ईश्वर 
यह कैसा चमत्कार है 
मैं कहीं भी जाऊँ 
फिर लौट आता हूँ 

सड़कों पर परिचय-पत्र माँगा नहीं जाता 
न शीशे में सबूत की ज़रूरत होती है 
और कितनी सुविधा है कि हम घर में हों 
या ट्रेन में 
हर जिज्ञासा एक रेलवे टाइम टेबुल से 
शांत हो जाती है 

आसमान मुझे हर मोड़ पर 
थोड़ा-सा लपेटकर बाक़ी छोड़ देता है 
अगला क़दम उठाने 
या बैठ जाने के लिए 

और यह जगह है जहाँ पहुँचकर 
पत्थरों की चीख़ साफ़ सुनी जा सकती है 

पर सच तो यह है कि यहाँ 
या कहीं भी फ़र्क़ नहीं पड़ता 
तुमने जहाँ लिखा है ‘प्यार’ 
वहाँ लिख दो ‘सड़क’ 
फ़र्क़ नहीं पड़ता 

मेरे युग का मुहाविरा है 
फ़र्क़ नहीं पड़ता 
अक्सर महूसूस होता है 
कि बग़ल में बैठे हुए दोस्तों के चेहरे 
और अफ़्रीका की धुँधली नदियों के छोर 
एक हो गए हैं 
आगे पढ़ें

10 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर