आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

देखा है ज़िंदगी को कुछ इतने क़रीब से, चेहरे तमाम लगने लगे हैं अजीब से 

sahir ludhianvi on love and life
                
                                                         
                            -साहिर लुधियानवी-
                                                                 
                            

देखा है ज़िंदगी को कुछ इतने क़रीब से 
चेहरे तमाम लगने लगे हैं अजीब से 

ऐ रूह-ए-अस्र [1] जाग कहां सो रही है तू 
आवाज़ दे रहे हैं पयम्बर[2] सलीब[3] से 

इस रेंगती हयात[4] का कब तक उठाएं बार 
बीमार अब उलझने लगे हैं तबीब [5] से 

हर गाम[6] पर है मजमा-ए-उश्शाक़[7] मुंतज़िर [8]
मक़्तल [9] की राह मिलती है कू-ए-हबीब [10]से 

इस तरह ज़िंदगी ने दिया है हमारा साथ 
जैसे कोई निबाह रहा हो रक़ीब [11] से 

1. समकालीन समय की आत्मा 2. संदेशवाहक 3. क्रॉस, कमज़ोर 4.जीवन 5. डॉक्टर 6.क़दम 7.प्रेमियों की भीड़ 8.इंतिज़ार करनेवाला 9.हत्या की जगह 10.दोस्त की गली 11.प्रतिद्वंद्वी, प्रतिस्पर्धी

(साभार- रेख़्ता)
9 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर