हिंदी दिवस पर हमारे पाठकों ने मेरे अल्फाज सेक्शन के तहत हिंदी पर अपने दिलों के भाव व्यक्त किए हैं। सरल और गहरे शब्दों के साथ हिंदी पर कुछ चुनिंदा पाठकों के ये विचार हम सभी पाठकों के समक्ष रख रहे हैं।
अपने ही घर के एक कोने में
बरसों से उपेक्षित
हीन भावना से ग्रस्त
अपनों की सताई हुई मैं
ख़ामोश बैठी खून के आंसू रो रही हूं
मृतप्राय सी हूं मैं
सिर्फ आती जाती सांस ये याद दिलाती है के
मैं जिंदा हूं
मेरे चारों तरफ उदासी है, मायूसी है
मेरे वजूद को छोटा समझते हैं
मेरे अपने......
मेरे स्वरूप को विकृत कर देने वाले भी वही है
मेरे साथ चलना, मेरा हाथ थामना
उनकी शान के खिलाफ है
अपनों के बंधनों में जकड़ी हुई मैं
आज बिल्कुल विवश हूं
इतना अपमान सहकर भी ख़ामोश हूं
जानते हैं क्यों ?
प्रतिशोध लेना मेरा स्वभाव नहीं है
वो भी अपनों से
नहीं.......
मैं तो उस दिन की बाट जोहती हूं
जब मेरे घर में मुझे सम्मान मिलेगा
मेरा खोया हुआ आदर-मान मिलेगा
मेहमानों काल आदर तो होगा
पर अपनों काल निरादर नहीं होगा
पर न जाने वो दिन कब आएगा
उस दिन की राह में पलकें बिछाए
जानते हैं आप मैं कौन हूं ?
मैं हूं अपनों से उपेक्षित , तिरस्कृत
अपने हक की लालसा में चिरप्रतिक्षित.....
अपने गुमशुदा अधिकार की है जिसे अभिलाषा
अपने ही जिसके देख रहे हैं जिसकी बरबादी का तमाशा
मैं हूं वो व्याकुल,आहत राष्ट्रभाषा.....
-निशा अग्रवाल
"हिंदी-दिवस तुम्हें प्रणाम"
हिंदी की बात निराली
युगों पहले संस्कृत से जन्मी पाली
रूप बदलती अपभ्रंश बनी
ब्रज की बोली और अवधी
से अलग होती हुई आखिर
खड़ी बोली हिंदी बनी
गद्य को निखारती संवारती
पद्य में निर्झर-सरिता सी बह चली
हिमाद्रि तुंग-श्रृंग से [प्रसाद] से निकल
सुख-दुःख के मधुर मिलन से [पंत]
तुम्हारा प्रण उठे निखर [द्विवेदी]
उसका की जो ऋषि भूमि हैं [गुप्त ]
क्रंदन में आहत विश्व हंसा [महादेवी]
घूंट आंसुओं के पीकर रह जाते [निराला]
अँधेरा धरा पर कहीं रह न जाये [नीरज]
मैं लौटूंगा...कदम मिला कर चलना होगा[अटलजी]
हिंदी में निखार आया
आया नौ-यौवन
चारों दिशाओं में
बसंत बहार सा खिला
नव-रंग,ताल-छंद से
सारे विश्व को विभोर कर उठा
हिंदी की नव-गाथा
चलता रहे अविराम
हिंदी-दिवस तुम्हें प्रणाम
"मन."[बावरी]
आगे पढ़ें
हिंदी की बात निराली
कमेंट
कमेंट X