आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

रामू जेठ बहू से बोले, मत हो बेटी बोर...

funny poems of Alhar Bikaneri
                
                                                         
                            रामू जेठ बहू से बोले मत हो बेटी बोर
                                                                 
                            
कुत्ते तभी भौंकते हैं जब दिखें गली में चोर
वफ़ादार होते हैं कुत्ते नर हैं नमक हराम
मिली जिसे कुत्ते की उपमा चमका उसका नाम
दिल्ली क्या, पूरी दुनिया में मचा हुआ है शोर

हैं कुत्ते की दुम जैसे ही टेढ़े सभी सवाल
जो जबाव दे सके, कौन है वह माई का लाल
देख रहे टकटकी लगा सब स्वीडन की ओर
प्रजातंत्र का प्रहरी कुत्ता, करता नहीं शिकार

रूखा-सूखा टुकड़ा खाकर लेटे पांव पसार
बंगलों के बुलडॉग यहां सब देखे आदमख़ोर
कुत्ते के बजाय कुरते का बैरी यह नाचीज़
मुहावरों के मर्मज्ञों को, इतनी नहीं तमीज़

पढ़ने को नित नई पोथियां रहे ढोर के ढोर
दिल्ली के कुछ लोगों पर था चोरी का आरोप
खोजी कुत्ता लगा सूंघने अचकन पगड़ी टोप
जकड़ लिया कुत्ते ने मंत्री की धोती का छोर

तो शामी केंचुआ कह उठा ‘हूं अजगर’ का बाप
ऐसी पटकी दी पिल्ले ने चित्त हुआ चुपचाप
सांपों का कर चुके सफ़ाया हरियाणा के मोर

(अल्हड़ बीकानेरी  की हास्य कविता) 

साभार- कविता कोश
9 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर