हाल ही में टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपनी मां बनने की ख़ुशी को दुनिया के साथ साझा किया है। इसके लिए उन्हें सभी तरफ़ से बधाईयां मिल रही हैं, इन्हीं में एक नाम फ़राह ख़ान के पति और फिल्म निर्माता शिरीष कुंदर का भी है। उन्होंने सानिया को बधाई देते हुए कहा कि, "अगर उनका बच्चा लड़का हो तो वह उसका नाम ग़ालिब रखें क्योंकि मैं हमेशा से मिर्जा़ ग़ालिब से मिलना चाहता था"।
हाल ही में सानिया ने एक फ़ोटो ट्वीट कर उसे कैप्शन दिया था, "मिर्ज़ा मलिक"।
कमेंट
कमेंट X