आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर एनजीएमए की बेमिसाल पहल

हलचल
                
                                                         
                            नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट नई दिल्ली ने अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस को खास बनाते हुए दिव्यांगों के लिए कई मनोहारी कार्यक्रम आयोजित किए। फिजिकली डिसेबल्ड लोगों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में म्यूजिकल परफार्मेंस के अलावा पपेट शो, मैजिक शो का भी आयोजन किया गया। 
                                                                 
                            
 
इस कार्यक्रम की शुरूआत पीएम मोदी को मिले गिफ्ट्स के ऑक्शन के लिए लगी प्रदर्शनी के अवलोकन से किया गया। जो सबसे खास बन गया, जब बच्चे पीएम को मिले गिफ्ट्स को साइन लैंग्वेज में और अपने हाथों से छूकर उन्हें महसूस कर रहे थे, उनके बारे में जानकारी ले रहे थे। ये दिन वे शायद ही कभी भुला पाएँ कि उन्होंने अपने प्रधानमंत्री को मिले विशेष उपहारों के बारे में जानने और उन्हें महसूस करने का अवसर मिला। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक एनजीएमए में पीएम मोदी के मोमेंटम्स के ऑक्शन के लिए प्रदर्शनी आयोजित की गई है। 

नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट की निदेशक टेम्सुनारो जमीर ने बताया कि इंटरनेशनल डे फॉर साइन लैंग्वेज को देखते हुए एनजीएमए ने समाज के इस वर्ग के लिए इस कार्यक्रम के माध्यम से एक सामाजिक सेतु का काम किया है। यह संग्रहालय सभी वर्गों के लिए एक लोकतांत्रिक स्थान बना है जहां हर किसी की पहुंच बराबर है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मोमेंटम्स के ऑक्शन के लिए लगाई गई प्रदर्शनी का चौथा संस्करण इस बार शुरू है। इसमें सबकी व्यापक भागीदारी भी आज जैसे कार्यक्रमों के आयोजन से सुनिश्चित हो रही है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विचारों को साकार करने के लिए सभी समुदायों को बड़ी संख्या में भाग लेने में सक्षम बनाने के लिए यह बड़ी पहल है।

एनजीएमए की निदेशक ने बताया कि इस गैलरी में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यहां कई तरह के रचात्मक कार्यक्रमों के आयोजन की शुरूआत की गई है। अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर हमने मूक-बधिरों के लिए सांकेतिक भाषा में एक स्पेशल टूरिज्स प्रोग्राम डिजाइन किया था। इसके अलावा यहां ऑडियो गाइड ऐप के साथ साथ ब्रेल में यहां की चुनिंदा चीजों की एक सूची भी रिलीज की है।


 
4 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर