आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अमर उजाला शब्द सम्मान के लिए नामांकन शुरू, 30 सितंबर तक भेजी जा सकती हैं प्रविष्टियां

हलचल
                
                                                         
                            अमर उजाला शब्द सम्मान अपने 8वें पड़ाव पर है। वर्ष 2026 के अमर उजाला शब्द सम्मान समारोह में साहित्य जगत की विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस साल भी दो आकाशदीप अलंकरण और पांच श्रेष्ठ कृति सम्मान दिए जाएंगे। नामांकन शुरू हो चुके हैं, 30 सितंबर तक प्रविष्टियां भेजी जा सकती हैं।
                                                                 
                            

भारतीय भाषाओं के सामूहिक स्वप्न के सम्मान में दिए जाने वाले अमर उजाला शब्द सम्मान के लिए नामांकन की अंतिम तिथि घोषित कर दी गई है। शब्द सम्मान-2026 के लिए आवेदन व नामांकन 30 सितंबर, 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। सृजन के क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिष्ठित सम्मानों के सफर का यह आठवां क्रम होगा। 

किसी रचनाकार के समग्र अवदान और अनवरत रचनाधर्मिता के लिए दिए जाने वाले शिखर सम्मान आकाशदीप के तहत हिंदी भाषा और एक अन्य भारतीय भाषा के सर्जक को पांच-पांच लाख रुपये की सम्मान राशि भेंट की जाएगी।

वर्ष की श्रेष्ठ कृतियों के लिए एक-एक लाख रुपये की राशि के साथ पांच अन्य सम्मान... (थाप) लेखक की पहली कृति के लिए, (छाप) कविता, कथा व गैर-कथा श्रेणियों में तीन सम्मान आैर (भाषा बंधु) हिंदी एवं भारतीय भाषाओं में पारस्परिक अनुवाद के लिए। 

इस वर्ष छाप (कथा) में उपन्यास को विचारार्थ लिया जाएगा। थाप (प्रथम प्रकाशित कृति) के तहत कथा वर्ग (कहानी संग्रह/ उपन्यास) को विचारार्थ लिया जाएगा। श्रेष्ठ कृतियों का चयन अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा गठित उच्चस्तरीय निर्णायक मंडल करेगा।

अब तक किन विभूतियों को मिला है सम्मान

आकाशदीप अलंकरण से अब तक प्रख्यात साहित्य मनीषी डॉ. नामवर सिंह, गिरीश कारनाड, ज्ञानरंजन, भालचंद्र नेमाड़े, विश्वनाथ त्रिपाठी, शंख घोष, शेखर जोशी, प्रतिभा राय, विनोद कुमार शुक्ल, एमटी वासुदेव नायर, गोविन्द मिश्र, सितांशु यशश्चंद्र, ममता कालिया और अरमबम ओंगबी मेमचौबी अलंकृत किए जा चुके हैं।

30 सितंबर तक भेज सकते हैं प्रस्ताव व अनुशंसाएं

शब्द सम्मान के लिए कोई भी भारतीय नागरिक, लेखक, प्रकाशक या पाठक निर्धारित प्रपत्र में प्रस्ताव या अनुशंसाएं भेज सकता है। प्रपत्र shabdsamman.amarujala.com से डाउनलोड किए जा सकते हैं। श्रेष्ठ कृतियों की प्रकाशन अवधि वर्ष 2025 है।

प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र के साथ संयोजक, अमर उजाला शब्द सम्मान, अमर उजाला फाउंडेशन, सी-21/22, सेक्टर-59, नोएडा-201301 के पते पर 30 सितंबर, 2026 तक पहुंच जाने चाहिए। कवर पर स्पष्ट अंकित करें कि प्रस्ताव किस श्रेणी के लिए है।
3 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर