आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अमर उजाला काव्य की नई श्रृंखला 'कवि, किस्सा और कविता' में आलोक श्रीवास्तव ने सुनाईं अपनी ग़ज़लें

आलोक श्रीवास्तव
                
                                                         
                            पेशे से वरिष्ठ पत्रकार और देश विदेश में ख्याति पा चुके गजलकार आलोक श्रीवास्तव 8-9 दिसंबर को संपन्न हुए उजाला काव्य की नई श्रृंखला 'कवि, किस्सा और कविता' के उद्घाटन समारोह में पहले मेहमान थे।  काव्य की इस श्रृंखला में देशभर के प्रख्यात कवियों के साथ अमर उजाला डिजिटल के संपादक संजय अभिज्ञान उनकी कविताओं और किस्सों के बारे में चर्चा करेंगे। 
                                                                 
                            

आलोक श्रीवास्तव प्रसिद्ध कवि और गजलकार हैं। वे लगभग डेढ़ दशक से पत्रकारिता और लेखन में सक्रिय हैं। आलोक को अभी हाल में ही आलोक को फिराक गोरखपुर अवॉर्ड भी मिला है। इसके अलावा ब्रिटिश पार्लियामेंट में भी उनकी कविताओं को सराहना मिली है। आलोक श्रीवास्तव अभी तक अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात समेत करीब 20 देशों की यात्रा कर चुके हैं। 

आलोक का संंक्षिप्त परिचय

आलोक की कविताओं के संग्रह 'आमीन' और कहानियों के संग्रह 'आफरीन' को आलोचकों  की भी तारीफ मिली। आलोक की रचनाओं को रशियन और यहां तक जापानी भाषा में भी अनुवाद करके पढ़ा गया है। भारत में भी उनकी रचनाओं को गुजराती, मराठी और पंजाबी भाषाओं में अनुवाद किया गया है। 'आमीन' का गुजराती भाषा का संस्करण काफी सराहा जा रहा है। इतना ही नहीं आलोक श्रीवास्तव ने उर्दू के कई कवियों की कविताओं का भी अनुवाद किया है। 

आलोक एक मात्र ऐसे गजलकार हैं, जिनकी रचनाओं को गजल सम्राट जगजीत सिंह, पंकज उधास, तलत अजीज के अलावा कैलाश खेर, रिचा शर्मा, मालिनी अवस्थी ने भी अपने सुरों से सजाया है। क्लासिकल गायक राशिद खान और शुभा मुद्गल ने भी उनकी रचनाओं को सुरों से पिरोया। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी आलोक की रचनाओं को अपनी जादुई आवाज से सजा चुके हैं। 

आलोक ने प्रसिद्ध सितारवादिका अनुष्का शंकर के साथ मिलकर भी एक एलबम से अपने प्रशंसकों को सरोबार किया है। उल्लेखनीय है कि उनकी इस जुगलबंदी को साल 2012 के ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट भी किया गया। आलोक श्रीवास्तव को इंडो-अमेरिकी फिल्म पतंगः द काइट के गीतकार के रूप में भी काफी सराहना मिली। बाद में फिल्म को 'सामाजिक मुद्दों पर बनाई बेस्ट फिल्म' का अवॉर्ड भी मिला। 

आलोक को कई सारे पुरस्कार भी मिले हैं। उन्हें मध्य प्रदेश की साहित्य अकादमी से दुष्यंत कुमार अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। आलोक श्रीवास्तव देश के वो सबसे युवा कवि हैंं जिन्हें रूस के प्रसिद्ध पुष्किन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा उन्हें यूएसए की तरफ से अंतरराष्ट्रीय काव्य सम्मान से भी नवाजा गया है।
 
8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर