प्राथमिक शिक्षक संघ मुंगरा बादशाहपुर के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय सतहरिया के प्रांगण में स्मृति शेष आचार्य स्व. पं.शत्रुघ्न प्रसाद शर्मा के पुण्यतिथि पर विगत 13 वर्षों से हो रहे कवि सम्मेलन की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व सांसद मछलीशहर बीपी सरोज एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रत्याशी भाजपा अजय शंकर दुबे , डॉ उमेश चन्द्र तिवारी गुरु जी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुइथाकला ,विशिष्ट अतिथि कपिल मुनि उमरवैष्य अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, विशाल सिंह भावी प्रत्याशी ब्लॉक प्रमुख मुंगराबादशाहपुर , राकेश रंजन मिश्र, राजेश यादव उधोगपति महाराष्ट्र, डॉ आर बी चौहान , धर्मेद्र सरोज भाजपा नेता , कैलाश दूबे जिला पंचायत सदस्य, उमाशंकर चौरसिया सपा नेता,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री रविचन्द यादव , राम दुलार यादव, लक्ष्मी कांत सिंह विक्रम प्रकाश यादव के द्वारा माँ सरस्वती एवं शत्रुघ्न प्रसाद शर्मा जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ।
कवि सम्मेलन की शुरुआत अमेठी से पधारी शायरा संदल अफरोज के वाणी वंदना से हुई तो लोगों नें खुले कंठ से वाह -वाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, प्रथम कवि के रूप में प्रयागराज के युवा ओज कवि अमित आभास नें पढ़ा कि निज पुत्र "दीप दान राष्ट्र पे जो कर गई पन्ना धाय जैसी बालिंदानी दे मां शारदे ,लड़कों में राणा व शिवा जी जैसा शौर्य दे लड़की में झांसी वाली रानी दे मां शारदे। लोगों नें तालियां बजाकर स्वागत किया उसके बाद बाराबंकी से पधारे हास्यकवि प्रदीप महाजन नें पढ़ा कि "हमको ही एमडीएम का रखना ही पड़ता ध्यान, पाठन पठन को छोड़कर भंडारी बन गए।" बहराइच के देशराज सिंह मधुसूदन नें पढ़ा कि "जख्म अपनों से मिले उन्हें हाथ से सिलते रहे/ हम हकीकत मे नहीं बस ख्वाब में मिलते रहे तो "श्रोता वाह वाह कर उठे। उसके बाद फतेहपुर से आये हास्य कवि समीर नें जब पढ़ा कि "मिड डे मील के पड़वा खाय आंगनबाड़ी भैंस चबाय फिर" पैरोडीकार प्रमोद पंकज नें पढ़ा कि "अक्कड़ बक्कड़ बम्बे बोल नब्बे डीजल सौ पेट्रोल/ सौ में लगा धागा उछल सिलेंडर भागा/ कोई रोक सके तो रोक लो," तो लोगों नें खूब ठहाके लगाए। उसके बाद अभिजीत मिश्रा धनञ्जय शाश्वत नें मजेदार रचनाएँ पढ़ वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम का शानदार संचालन नीरज पाण्डेय शून्य ने किया । संरक्षक समिति से अनिल चौबे, विजय दुबे, महेंद्र श्रीवास्तव, चंदन सिंह ,अजय यादव , कमलाशंकर बिंद पूरे समय तक उपस्थित रहकर कार्यक्रम की देख- रेख किया संचालन समिति के सह सयोजक देवी प्रसाद पाण्डेय ,शशिधर निराला ,नीतू तिवारी ,रेखा पटेल गायत्री शक्तिपीठ के आचार्य गुलाब जी, व हेमंत शर्मा, शिक्षक परिवार से सुमन गुप्त, पुष्पा पाल, रीता, रेखा ,धीरेन्द दूबे, अभिनव आशीष गौतम, चानक यादव, नीतीश मंडल, लालजी,शशि उपाध्याय ,दिलीप उपाध्याय, सन्तोष मिश्र, अशोक मिश्रा, अमर चन्द्र सरोज ,संजय मिश्रा, पुष्कर मिश्रा, जय प्रकाश मौर्य,रमेश चन्द्र सरोज, अरुण यादव, ज्ञानेंद्र मिश्रा, संजय मौर्य,जीत बहादुर चौरसिया ,आशीष श्रीवास्तव,बाबूराम यादव, हरिश पाण्डे, सतीश सिंह, अभिषेक मिश्र अनुदेशक, मूलचंद पटेल, धीरेंद्र दूबे, सुनील तिवारी, सुरेश मिश्र, शेषमणि मिश्रा,रिंकी गौतम सहित सैंकड़ो की संख्या में श्रोता उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक प्रमोद कुमार दुबे ने आये हुए अतिथियों कवियों एवं श्रोताओं के प्रति आभार प्रकट किया।
2 घंटे पहले
कमेंट
कमेंट X